सीएम की मां पर टिप्पणी, घिरे तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष
चेन्नई | तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई अपनी ही एक टिप्पणी को लेकर विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने सीएम स्टालिन की माता पर बयान दिया था।
सर्चिंग मामला: एक और छात्रा नागपुर में भर्ती
नागपुर | गढ़चिरौली जिले के जारावंडी स्थित आश्रमशाला में खाने की जांच के बाद एक और छात्रा को भर्ती कराया गया है।
सीजेआई ने शुरू किया 'स्कूल ऑफ लॉ' अभियान
नई दिल्ली | सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में स्कूली छात्रों के लिए 'स्कूल ऑफ लॉ' अभियान शुरू किया।
बैकफुट पर ट्रम्प; भारतीय डॉक्टर्स को 100% वीज़ा अप्रूवल, ये रिकॉर्ड
न्यूजर्सी से भास्कर संवाददाता | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हेल्थकेयर सेक्टर में भारतीय डॉक्टर्स की एंट्री खुली रखी है। एच-1 बी कैटेगरी में भारतीय डॉक्टर्स का वीज़ा अप्रूवल 100% रहा है। जुलाई 2026 में भारतीय प्रोफेशनल्स को लगभग 72 हजार में से 7 हजार वीज़ा जारी किए गए।
अमेरिका में मेडिकल के क्षेत्र में भारतीय प्रोफेशनल्स का दबदबा बढ़ता जा रहा है। अमेरिका में करीब 20% हेल्थकेयर भारतीय डॉक्टर्स और नर्सेज पर निर्भर है। ट्रम्प प्रशासन ने भारतीय डॉक्टर्स के वीज़ा को लेकर नियमों में ढील दी है ताकि स्वास्थ्य व्यवस्था सुचारू रहे।
भास्कर ग्राउंड रिपोर्ट
अमेरिका का ग्रामीण हेल्थ सेक्टर 35 हजार भारतीय नर्सेज के भरोसे, 24 राज्यों में सबसे ज्यादा संख्याअमेरिका के ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से भारतीय पेशेवरों पर निर्भर हैं। 24 राज्यों में भारतीय नर्सेज की संख्या सबसे अधिक है। डिमांड के चलते अगले 10 साल में 2.5 लाख डॉक्टर्स की पोस्ट खाली होंगी।
नदी जोड़ से सूखाग्रस्त क्षेत्रों में पहुंचाएंगे पानी
भास्कर न्यूज़ | मुंबई. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य को सूखा मुक्त करने का संकल्प लिया। स्वतंत्रता दिवस पर मंत्रालय में ध्वजारोहण के बाद उन्होंने कहा, "नदी जोड़ परियोजना से मराठवाड़ा, विदर्भ और उत्तर महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त क्षेत्रों तक पानी पहुंचाने का सरकार का प्रयास है।"
गणेशोत्सव: 351 प्रतिमाओं से बनाए विशाल गणपति
शाहरुख, अजय और टाइगर को FDA का नोटिस
गुटखा विज्ञापन मामले में महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने सख्त नोटिस जारी किया।