पेड़ काटना शहर को मरने के लिए छोड़ने जैसा : कोर्ट पेज 4
कोहली के टी-20 में सबसे तेज दो हजार रन पेज 19

हिन्दुस्तान

तरक्की को चाहिए नया नजरिया

निर्यात बढ़ेगा

वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा है कि विपरीत वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद जून माह में भारत का निर्यात करीब 20 फीसदी बढ़ने की उम्मीद है।

Suresh Prabhu
शुक्रवार, 05 जुलाई 2018, नई दिल्ली, पांच प्रदेश, 21 संस्करण
www.livehindustan.com
वर्ष 83, अंक 159, 22 पेज + 4 पेज लाइव मूल्य ₹ 4.50, हिन्दुस्तान टाइम्स के साथ मूल्य ₹ 9.00 एवं एचटी एज के साथ मूल्य ₹ 5.50

सुप्रीम फैसला :

  • संविधान पीठ ने कहा, एलजी चुनी हुई सरकार की सलाह से काम करने के लिए बाध्य
  • सरकार को पुलिस और भूमि से जुड़े मामले छोड़ अन्य पर कानून बनाने का अधिकार

एलजी दिल्ली के अकेले 'बॉस' नहीं

LG and Kejriwal

नई दिल्ली | विशेष संवाददाता

दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के बीच अधिकारों की जंग पर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को अहम फैसला सुनाया। अदालत की संविधान पीठ ने व्यवस्था दी कि उपराज्यपाल को स्वतंत्र फैसले लेने का कोई अधिकार नहीं है। वह पुलिस, सार्वजनिक व्यवस्था और भूमि मामलों को छोड़कर अन्य मुद्दों पर निर्वाचित सरकार की सलाह से काम करने को बाध्य हैं।

पीठ ने केवल विशेष दर्जे को रेखांकित किया: केंद्र

शीर्ष अदालत के फैसले पर केंद्र ने कहा कि संविधान पीठ ने केवल दिल्ली के विशेष दर्जे को रेखांकित किया है जिसमें पारंपारिक रूप से राज्य होने की बात नहीं है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि फैसले से साफ हो गया है कि दिल्ली पूर्ण राज्य नहीं बन सकती जो केंद्र द्वारा लागू किए जा रहे कानूनों का उल्लंघन हो।

एसीबी और नियुक्ति मुद्दे उचित पीठ सुनेगी

संविधान पीठ ने उन याचिकाकर्ताओं पर अपनी राय दी जिन्हें छोटी पीठ ने उसके पास भेजा था। पीठ ने कहा कि अब दिल्ली हाईकोर्ट के 4 अगस्त, 2016 के फैसले के खिलाफ दायर अपीलों पर उचित पीठ सुनवाई करेगी। इन मुद्दों में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) का गठन, प्रतिनियुक्ति और जांच आयोग का गठन आदि शामिल हैं।

किसानों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा
Rajnath Singh

15 हजार करोड़ का भार

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि एमएसपी बढ़ाने से सरकार पर लगभग 15000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा।

Ad

दक्षिणी दिल्ली में फ्लैट का आवंटन शुरू

दक्षिणी दिल्ली के ईएनटी एन्क्लेव में बुधवार से केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने नए फ्लैटों का आवंटन शुरू कर दिया है।

सोशल साइट का दुरुपयोग अस्वीकार्य

Ravi Shankar Prasad

नई दिल्ली | एजेंसियां
केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया मंचों से दो टूक कहा कि उन्हें इसके दुरुपयोग को रोकना ही होगा। उन्होंने कहा, किसी भी कंपनी जिसके जरिये फेक न्यूज़ फैलाई जा रही है उसे कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। सरकार ने व्हाट्सएप की ओर से भेजे गए जवाब को संज्ञान में लिया है और कदम उठा रही है।

पाए असली स्वाद का PUNCH

खाएं राजा के अलग अलग क्रंच...

Choco Krunch